कंपनी का 2024 में 73% राजस्व घरेलू बाजार से आया। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में नई उत्पादन इकाइयों से कंपनी की उत्पादन क्षमता 45% तक बढ़ी। CY25 में 25% और उत्पादन बढ़ाने की योजना है।
कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स (CSD) ने 2024 में कुल बिक्री का 74% योगदान दिया। शुगर-फ्री और एनर्जी ड्रिंक्स की बढ़ती मांग से लाभ मिलेगा। नया एनर्जी ड्रिंक स्टिंग गोल्ड जल्द ही बाजार में लॉन्च किया जाएगा।
दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और घाना में रणनीतिक अधिग्रहण किए गए। पेप्सीको तंजानिया बाजार में अग्रणी है, जहां कंपनी विस्तार कर रही है। स्नैक्स व्यवसाय में मोरक्को, जिम्बाब्वे और जाम्बिया में निवेश बढ़ाया गया।
स्टॉक पिछले एक महीने में 14% गिरावट के बाद 30.8x CY27 अनुमानित आय पर ट्रेड कर रहा है। मजबूत कमाई और ग्रोथ क्षमता इसे निवेश के लिए उपयुक्त बनाती है।